नाइजीरिया: इस्लामिक स्टेट ने 11 ईसाई बंधकों के सिर क़लम किए

इस्लामिक स्टेट समूह (आईएस) ने एक वीडियो जारी करके नाइजीरिया में 11 ईसाइयों की हत्या करने का दावा किया है.

इस वीडियो में कुछ लोगों का सिर क़लम करते हुए दिखाया गया है. 56 सेकंड का यह वीडियो आईएस की 'समाचार एजेंसी' अमाक़ ने जारी किया है.

मरने वालों की पहचान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वे सभी पुरुष थे. आईएस का कहना है कि उसने इन लोगों को पिछले दिनों नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी बोर्नो राज्य से अपने क़ब्ज़े में लिया था.

इस्लामिक स्टेट का कहना है कि उसने यह कार्रवाई इस साल अक्तूबर में अपने समूह के नेता और प्रवक्ता की सीरिया में हुई मौत का बदला लेने के इरादे से की है.

इस वीडियो को 26 दिसंबर को जारी किया गया था. विश्लेषकों का कहना है कि यह साफ़ है कि इस वीडियो क्रिसमस के दौरान इरादतन जारी किया गया.

वीडियो को किसी अज्ञात जगह खुले में शूट किया गया है. बीच में मौजूद एक बंधक को गोली मारी गई जबकि 10 अन्य को धक्का मारकर ज़मीन पर गिराया गया और उनकी गर्दन काट दी गई.

इसी साल अक्तूबर में आईएस के पूर्व नेता अबु बकर अल-बग़दादी और प्रवक्ता अबुल हसन अल-मुहाजिर की सीरिया में मौत हो गई थी.

इसके ठीक दो महीने बाद 22 दिसंबर को इस्लामिक स्टेट ने इनकी मौत का 'बदला' लेने के लिए नया सैन्य अभियान छेड़ने का ऐलान किया था.

ब से लेकर उसने कई देशों में इस अभियान के तहत हमले करने की ज़िम्मेदारी ली है.

नाइजीरिया के इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम का एक धड़ा अब 'इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ़्रीका प्रोविंस' (इसवैप) के बैनर तले लड़ रहा है.

पिथले साल इसवैप ने बंधक बनाकर रखीं दो दाइयों की हत्या कर दी थी.

तब से लेकर उसने कई देशों में इस अभियान के तहत हमले करने की ज़िम्मेदारी ली है.

नाइजीरिया के इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम का एक धड़ा अब 'इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ़्रीका प्रोविंस' (इसवैप) के बैनर तले लड़ रहा है.

पिथले साल इसवैप ने बंधक बनाकर रखीं दो दाइयों की हत्या कर दी थी.

Comments

Popular posts from this blog

英国政界促政府干预 阻止中资收购战略资产

美股暴跌13%,33年来最惨!唯一能消除恐慌的是...

فيروس كورونا: لماذا ينتشر ارتداء الأقنعة في دول دون أخرى؟